GyaniGurus

About India In Hindi | Facts, History, Religion, Festival | जानिए भारत के बारे में

नाम

महाभारत के पौराणिक कथाओ के अनुसार भारत का नाम चक्रवर्ती सम्राट भरत द्वारा भारतवर्ष रखा गया था, कहा जाता है की सम्राट भरत भरतवंश के स्थापक और पांडवो और कौरवो के पूर्वज थे इसके इलावा इंडिया (India) नाम की उत्पत्ति सिंघु नदी के अंग्रेजी नाम इंडस से हुई है. श्रीमद भगवद गीता में श्री कृष्ण ने कई बार अर्जुन को भारत कहा है.

उत्तरं यत्समुद्रस्य हिमाद्रेश्चैव दक्षिणम् ।

वर्षं तद् भारतं नाम भारती यत्र संततिः॥

—विष्णु पुराण

वह देश जो समुद्र के उत्तर में तथा हिमालय के दक्षिण में स्थित है। वह भारतवर्ष के नाम से जाना जाता है।

About India In Hindi | Facts, History, Religion, Festival | जानिए भारत के बारे में

इतिहास

वैसे तो भारत का इतिहास बहुत प्राचीन रहा है भीमबेटका और मध्य प्रदेश की गुफाएँ इसका प्रमाण है।

इसके आलावा मोहनजोदड़ो हड़प्पा धोलावीरा और कालीबंगा जैसे शहर भी हमारी संस्कृति और सभयता की छवि है | २००० से ५०० इसा पूर्व तक ताम्र पाषाण युग संस्कृति से लौह युग का प्रारम्भ हुआ इसी युग में हमारे प्राचीन धर्म और  वेदो की उत्पति का काल माना जाता है | मध्य कालीन समय को कुछ क्षेत्रों के सांस्कृतिक उत्थान के युग के रूप में माना जाता है | १७ वि शताब्दी के मध्यकाल में कई यूरोपीय देश भारत से व्यापार करने को इच्छुक थे, इसी समय के दौरान १८४० तक अग्रेज हमारे सम्पूर्ण देश पर शासन करने में सफल हुए | इसके बाद कई हमारे बहादुर आंदोलनकारी और उनके आंदोलन की बदौलत हमें आज़ादी मिल गयी जो आज भी हमारे दिलो में सदैव अमर है |

भूगोल

भारत के उत्तर में स्थित हिमालय की पर्वतमालाए कश्मीर से अरुणाचल तक लगभग १४०० मिल तक फैली हुई है और इसकी चौड़ाई तक़रीबन १४० से २०० मिल तक है |  यह विश्व की सबसे ऊँची पर्वतमाला है, हिमालय की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवेरेस्ट ( Mount  Evererst ) है जो की नेपाल में स्थित है | गंगा, ब्रह्मपुत्र, यमुना , गोदावरी और कृष्णा जैसी कई पवित्र और बड़ी नदियाँ यहाँ से होकर बहती है | अगर ऋतुओ की बात करे तो भारत में शीत, ग्रीष्म, वर्षा, शरद ऐसे करके चार ऋतुए होती है |

धर्म और त्यौहार

भारत की संस्कृति अतुलनीय है यहाँ की संस्कृति आक्रमणकारियों और प्रवासियों से विभिन्न चीज़ो को समेट कर एक मिश्रित संस्कृति बन गयी है और आज का भारत और उसके समाज, भाषाए और रीति रिवाज इसका प्रमाण है | हमारा समाज बहु धार्मिक, बहुभाषी और मिश्र सांस्कृतिक है | अलग अलग धर्मो के हिसाब से दीपावली, होली, दशहरा, पोंगल, ईद, क्रिसमस जैसे त्यौहार मिल बाट के मनाए जाते है और शायद यही बात इस देश को महान बनाती हैं |  भाषाओ के मामले में भारत विश्व के अन्य देशो की तुलना में समृद्ध देश है | यहाँ की राष्ट्रीय भाषा हिंदी है इसके इलावा अंग्रेजी भाषा को भी सहायक भाषा में स्थान दिया गया है | हिंदी और अंग्रेजी भाषा के इलावा यहाँ पे गुजराती, मराठी, नेपाली, पंजाबी, कन्नड़, बांग्ला, तमिल, तेलुगु, कश्मीरी, मणिपुरी, कोंकणी, सिंधी और उर्दू जैसी कई भाषाओ का प्रयोग किया जाता है |

अब जानिए भारत ( India ) के बारे में कुछ रोचक तथ्य

1. चाँद पर पानी की खोज भारत ने की थी

2. भारत में विश्व में सबसे अधिक डाकघर हैं

3. शतरंज ( Chess ) का आविष्कार भारत में हुआ था

4. भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, दुनिया का 7 वां सबसे बड़ा देश है, और सबसे प्राचीन सभ्यताओं में से एक है

5. भारत में पैदा हुए चार धर्मों - हिंदू धर्म, बौद्ध धर्म, जैन धर्म और सिख धर्म और उनकी आबादी दुनिया की आबादी का 25% है

6. योग की उत्पत्ति भारत में हुई है और यह 5,000 से अधिक वर्षों से अस्तित्व में है

7. दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल में है, यह क्रिकेट पिच समुद्र तल से 2444 मीटर ऊपर है

8. लोकप्रिय खेल "सांप और सीढ़ी" की खोज भी भारत में हुई

9. भारत हीरा खनन करने वाला पहला देश था

10. हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है

11. भारत में 22 मान्यता प्राप्त भाषाएं हैं

12. दुनिया में दूसरी सबसे अधिक आबादी वाला देश भारत है

13. भारत में दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा है ( Statue Of Unity )

14. तक़रीबन 13 लाख सैनिक को के साथ भारतीय सेना विश्व की तीसरी बड़ी सेना है

15. भारत में 300,000 से अधिक मस्जिदें और 20 लाख से अधिक हिंदू मंदिर हैं

 

तो यह थी भारत के बारे में कुछ जानकारी अगर आपको यह पोस्ट पसंद आयी है तो इसको शेयर करना ना भूले और कमेंट में आपके विचार बताये और हमारे सोशल मीडिया पर भी हमें फॉलो करे |


You may also like



Leave a Reply

GyaniGurus

We Provide Information to the people what they love

© Gyanigurus. All Rights Reserved.